पतंगबाजी करते समय झगड़ा, 7 पर पर्चा
फिरोजपुर| बसंतपंचमी पर पतंगबाजी करते समय पड़ोसियों के मध्य हुए झगड़े में 3 लोग घायल हो गए। घटना थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव सैदेके में हुई। पुलिस को दी शिकायत में लाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमरीक सिंह रिंकू पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान पड़ोस में पतंगबाजी कर रहे नानक सिंह का उसके बेटे के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद नानक सिंह, उसका भाई बिंदर सिंह एवं अन्य रिश्तेदार जीत सिंह, गुरदीप सिंह, इन्द्रो बाई, सुनीता कौर, मनजीत कौर उनकी छत्त पर गए। सभी ने मिल कर उसके, उसकी प|ी माला बाई और बेटे अमरीक सिंह के साथ मारपीट की। एएसआई गुरदेव सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।