बाबा मस्त पीर का वार्षिक मेला आज
फिरोजपुर|बस्ती शेखांवाली स्थित दरगाह बाबा मस्त पीर का वार्षिक मेला 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। मेला प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बब्बू प्रधान ने बताया कि इस मेले में विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी मुख्यातिथि होंगे जबकि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चमकौर सिंह, पार्षद नवजोत सिंह विशिष्ट अतिथियों के रूप में मेले की शान बढ़ाएंगे।