चंडोल उड़ाते समय 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
फिरोजपुर| शुक्रवाररात चंडोल उड़ाते समय चेहरे एवं आंखों पर जलता हुआ कपूर गिरने से 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायल दिल्ली गेट स्थित कालिया आई अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे। डा. अश्विनी कालिया ने बताया कि बसंत पंचमी पर चंडोल उड़ाने के लिए कपूर जलाना पड़ता है और कुछ लोग लापरवाही से कपूर जलाते हैं अथवा कपूर जलने के बाद चेहरा ऊपर कर चंडोल उड़ाते हैं जिस कारण जलता हुआ कपूर उनकी आंखों एवं चेहरे पर गिर सकता है। डा. कालिया ने कहा कि ऐसे हादसों से बचने के लिए लोगों को चंडोल उड़ाते समय विशेष एहतियात बरतनी चाहिए और हो सके तो ऐनक पहन लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों का तुरंत उपचार कर दिया गया।