मां सरस्वती की पूजा-अर्चना शोभायात्रा के बाद मूर्ति विसर्जन
सरस्वती पूजा विसर्जन समिति की ओर से कुम्हार मंडी स्थित श्री शीतला माता मंदिर के बाहर स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को विसर्जित किया।
विसर्जन से पहले शनिवार बाद दोपहर शीतला माता मंदिर के बाहर नगरवासियों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न बाजारों से होकर निकली। गांव झोक हरीहर के पास गंग कैनाल में मूर्ति का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।
समिति के प्रधान उपेन्द्र कुमार ने बताया कि समिति की ओर से पिछले छह सालों से सरस्वती माता का विसर्जन किया जा रहा है।
कुम्हार मंडी वासियो के साथ-साथ ओर भी संस्थाएं साथ अपनी जिम्मेदारी से निभाती हैं।
इस मौके पर उनके साथ राधे श्याम, उदय शंकर, विशाल कुमार, रजनीश कुमार, अमीत कुमार, आकाश काजल, अनुराधा, गंगा देवा, जिन्नी यादव, वेद प्रकाश, चाहत, राज कुमार, रमन कुमार, आदि उपस्थित थे। (रवि कुमार)
विसर्जन से पहले शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।