पूर्व विधायक नन्नू ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
पूर्वविधायक सुखपाल सिंह नन्नू रविवार को हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी के दिन देश के इन वीर सपूतों को फांसी की सजा सुनाई गई थी और आज इन्हीं की बदौलत ही देश आजादी की हवा में सांसें ले रहा है। नन्नू ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों की प्रतिमा समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को वेलेंटाइन के अलावा देश भक्तों का ऐसा इतिहास बताने की जरूरत है।
शहीदी स्थल पर देशभक्ति के नारे लगाते।