लंगर लगा कर एंज्वाय की फेयरवेल
भास्कर संवाददाता|फिरोजपुर कैंट
फेयरवेलचाहे स्कूल की हो या फिर कॉलेज की, अगर विद्यार्थी वर्ग एंज्वाय करे तो आनंद नहीं आता। इस धारणा को गलत ठहराते हुए मदर टेरेसा एकेडमी के विद्यार्थियों ने विदाई पार्टी आपस में सेलिब्रेट करने की बजाय पॉकेट मनी से पैसे इकट्ठे कर राहगीरों के लिए लंगर लगाया।
एकेडमी प्रिंसिपल राजबीर सिंह सोनू बताते हैं कि हर साल बच्चे आपस में ही डांस, पार्टी करके सेलिब्रेट करते थे, लेकिन इस बार बच्चों ने पहलकदमी करते हुए लंगर लगाने की ठानी तो उन्होंने भी उनके हौंसले के उड़ान दी तथा लंगर बनवाया। विद्यार्थियों द्वारा सड़क पर आने-जाने वाले लोगों सहित, रिक्शा चालक अन्य को रोककर लंगर खिलाकर फेयरवेल का आनंद लिया।
कर्मजीत, गुरजंट सिंह, मनप्रीत ने बताया कि असल में मजा ऐसे नेक कार्यों में ही आता है। विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध समाजसेवक विजय कुमार कक्कड़ को मुख्यातिथि के तौर पर बुलाया और उनके हाथों से ही लंगर का वितरण आरंभ करवाया। इस अवसर पर नीतू भट्ट, पुष्पिन्द्र सिंह, विश्व कक्कड़, सुखपाल सिंह उपस्थित थे।
स्टूडेंट्स ने समाजसेवी के हाथों से शुरू करवाया लंगर का वितरण।