पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसायटी ने 33 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा

सोसायटी ने 33 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|निष्काम वेलफेयर सोसायटी की ओर से राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसायटी के चेयरमैन एसएस चड्‌डा और प्रधान गिरिश कक्कड़ ने बताया कि रविवार को कुम्हार मंडी स्थित श्री शीतला माता मंदिर के प्रागंण में 33 जरुरतमंद परिवारों को राशन बांटा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल प्रधान गोबिंद राम अग्रवाल और उनके साथ अजेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सोसायटी के जरनल सेक्रेटरी अरुण मेहरा ने बताया कि यह संस्था लगभग पिछले डेढ़ साल से जरूरतमंद परिवारों को राशन के साथ-साथ मेिडकल चेकअप कैंप लगाकर लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को डा. भारत भूषण और उनकी टीम द्वारा 50 बुजुर्ग औरतों का चेकअप कर उन्हें फ्री दवाइयां भी मुहैया करवाई गई। इस मौके पर उनके साथ निष्काम वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ कुम्हार मंडी के युवाओं ने साथ निभाया। मेहमान को साेसायटी द्वारा सम्मान चिन्ह देकर उनका धन्यवाद किया गया। (रवि कुमार)

सोसायटी की ओर से जरूरतमंद परिवाराें को राशन वितरित करते गोबिंद राम अग्रवाल।

खबरें और भी हैं...