पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजा हरीश चंद्र को राजा से रंक बनते देख भाव विभोर हुए भक्त

राजा हरीश चंद्र को राजा से रंक बनते देख भाव विभोर हुए भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानराम की लीलाएं देखने के लिए अब भी लोगों में काफी उत्साह है। नगर में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन का दौर जारी है।

बाजार स्थित श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से रामलीला की पहली नाइट में नारद मोह का मंचन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवक पवन गुप्ता ने हिस्सा लिया। उन्होंनें रिबन काट पवित्र ज्योति प्रज्जवलित कर रामलीला को शुरू करवाया। प्रधान अशोक गुप्ता, प्रवीण सिंगला, राहुल छारिया, अनिल गुप्ता, बृज मोहन गर्ग, बृजभूषण, प्रवेश बांसल ने बताया कि 25 अप्रैल को पहले नवरात्रे वाले दिन भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।

इधर, कुम्हार मंडी स्थित श्री शिव शंकर रामलीला दशहरा कमेटी द्वारा तीसरे दिन राजा हरीश चन्द्रा नाटक का मंचन किया गया। राजा हरीश चन्द्र के राजा से रंक बनने के दृश्य को देख सभी दर्शन भाव विभोर हो गए। डा. उमेश शर्मा, इन्द्र मोहन मित्तल, डा. मोहन गुप्ता ने बताया कि रामलीला का आयोजन करने से सनातन संस्कृति की यादें ताजा होती रहती है।

उधर, लोको शैड में सोमवार रात भगवान राम जन्म का दृश्य पेश किया गया। जैसे ही भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का जन्म हुआ तो सारा आसमान आतिशबाजी से गूंज उठा। पंडाल में जय श्री राम के जयघोष गूंजे। श्री रामा नाटक क्लब के अध्यक्ष राजेश वर्मा, मीडिया सचिव राजेश वासुदेवा, डायरेक्टर राजू दिल्ली वाला, राजेश कुमार बोबी, नरेश कुमार गोरखा, मनमोहन रैंबो ने बताया रामजन्म की नाइट में पूर्व विधायक हलका इंचार्ज सुखपाल सिंह नन्नू ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया था। नन्नू ने भगवान रामजन्म की सभी को हार्दिक बधाई दी।

नारद मोह में मंचन करते हुए कलाकार।