पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल रोकने को विभाग ने बनाई नीति

नकल रोकने को विभाग ने बनाई नीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| नकलके खिलाफ विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नया तरीका अपनाया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों के मध्य भाषण प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता, कविता गायन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। छठी से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य होने वाली इस प्रतियोगिताओं के बाद मैराथन दौड़ भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी स्कूलों में 27 सितम्बर को सुबह 10 बजे का समय निश्चित किया गया है। जिला कोआर्डिनेटर डाॅ. सतिंद्र सिंह ने बताया कि तहसील स्तर के मुकाबले 30 सितम्बर को करवाएं जाएंगे। इसके लिए जीरा में न्यू पेराडाइस स्कूल, फिरोजपुर में साई पब्लिक स्कूल नजदीक कसूरी गेट गुरुहरसहाय में जीजीएस पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है।