- Hindi News
- विधवा से दुष्कर्म के आरोप में ससुर दो देवरों पर केस
विधवा से दुष्कर्म के आरोप में ससुर दो देवरों पर केस
फिरोजपुर | विधवामहिला से रेप करने के आरोप में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उसके दो देवरों उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जसविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में महिला ने बताया कि उसके पति का कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका है, जिसके पश्चात ससुरालियों द्वारा उस पर अकसर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसने आरोप लगाए कि शुक्रवार रात वह सो रही थी तो उसका ससुर दीवान और दोनों देवर जस्सा जीता कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए और उसके साथ रेप किया। मामले के जांचकर्ता अधिकारी एसआई पूर्ण चंद अनुसार पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है और उसके बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।