कुलहिंद सभा की भूख हड़ताल जारी
फिरोजपुर |लटकती रहीमांगो को पूरा करवाने को लेकर कुल हिंद किसान सभा द्वारा पांच दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। मंगलवार को दूसरी दिन भी सभा की भूख हड़ताल जारी रही और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान उन्होंनें कहा कि केन्द्र राज्य सरकार किसानों की मांगों को मानने में नाकाम साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें तो कहीं अच्छे दिनों के भी आसार नहीं लग रहे है। इस मौके हरी चंद, ढोला माही, सतनाम चंद, रामदित्ता, भाग सिंह, अजीत सिंह, जगीर सिंह, मुख्तियार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत लोक विरोधी नीतियों के कारण किसान संकट में फंसा है। उन्होंनें कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाए।