पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने बकाया राशन देने की मांग की

लोगों ने बकाया राशन देने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| राज्यसरकार की नई आटा दाल योजना के तहत लाभपात्रियों को बकाया गेहूं, दाल का वितरण एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाए। यह आदेश डीसी डीपीएस खरबंदा ने मंगलवार फूल सप्लाई विभाग अधिकारियों की मीटिंग को दिए। डीसी ने कहा कि नई आटा दाल योजना के तहत जून 2014 से नवम्बर 2014 तक की गेहूं और जून 2014 से अगस्त 2014 तक के काले चने सप्लाई मिलने पर सात दिनों के भीतर हर हालात में योग्य लाभपात्रियों में वितरित किए जाएं। डीसी ने कहा कि वितरण का काम विभाग के इंस्पेक्टर खुद करेंगे और अगर किसी क्षेत्र में समय पर सामान वितरित ना हुआ तो डिपो होल्डरों के लाइसेंस कैंसिल किए जाऐंगे। डीएफएससी और जिला मैनेजर पनसप ने विश्वास दिलवाया कि 10 दिन के भीतर जिले के प्रत्येक डिपो में गेहूं एवं काले चने पहुंच जाएंगे। अगर किसी लाभपात्री को कोई शिकायत हो तो वह डीएफएससी कार्यालय के टेलीफोन नंबर 01632-245380 पर संपर्क कर सकता है।