तीन झपटमारों काे किया गिरफ्तार
फिरोजपुर| थानामल्लांवाला की पुलिस ने चैन स्नेचिंग कर आतंक मचाने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एएसआई नरजिन्द्र सिंह ने बताया कि गांव मल्लूवालिए वाला के समीप नाकेबंदी के दौरान एक बाइक पर संदिग्ध अवस्था में रहे तीन युवकों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे महंगी कीमत के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। उनसे पूछताछ की तो उन्होंनें माना कि वह चेन एवं मोबाइल की झपटमारी करते है। आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह पुत्र बलदेव सिंह, बलबीर सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव सिंघपुरा और भिन्दर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। एएसआई ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने गांव मरखाई में एक महिला का पर्स छीना था, जिसमें दो मोबाइल मिले थे।