पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 को योगा ग्राउंड में लगेगा जांच कैंप

24 को योगा ग्राउंड में लगेगा जांच कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |महाराजा अग्रसेनजयंती मनाने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आईडी अग्रवाल, हरीश गोयल, लालचंद गोयल, एडवोकेट मुकेश गोयल, अरूण मंगल ने बताया कि जयंती को लेकर सम्मेलन ने विशेष कार्यक्रम तैयार किए हैं। उन्होंनें बताया कि 24 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चेकअप कैंप लगाया जाएगा। राम बाग योगा ग्राउंड में लगने वाले इस कैंप में डा. प्रवीण ढींगरा, डा. वरिन्द्र चोपड़ा, बच्चा रोग विशेषज्ञ डा. शील सेठी, डा. आरएस संधू, सर्जन डा. आरएल तनेजा, डा. हर्ष भोला, नाक-कान-गले के विशेषज्ञ डा. राेहित सिंघल, चमड़ी रोग विशेषज्ञ डा. नरेश खन्ना, हड्डी रोग विशेषज्ञ अमरिन्द्र सिंह के अलावा शुगर बीपी के नि:शुल्क चेक के अलावा दांतों की जांच भी होगी। उन्होंनें बताया कि 25 सितंबर वीरवार को राम बाग में करीब 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा प्रीति भोज का आयोजन होगा और 3 बजे विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक बांसल और अतिथि बृज भूषण मित्तल हिस्सा लेंगे।