पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगराते में शैली ने सुनाई माता की भेंटें

जगराते में शैली ने सुनाई माता की भेंटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। मस्तसेवा समिति की तरफ से बाजार नंबर 7 में महामाई के जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें अमृतसर से गायक शैली सिंह ने हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं को माता की भेंटें सुनाकर समां बांधा। सेवा समिति के सन्नी नरूला, विक्की, प्रिंस, अशोक सिंगला, अश्विनी, बंटी अरोड़ा, बोबी मनचंदा, हैप्पी अहूजा, विजय अंगी, साहिल द्वारा माता की ज्योति प्रचंड की गई और बाद श्री गणेश वंदना के साथ जागरण शुरू किया गया। पूरे बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया और गंगा नगर की झांकियां काफी आकर्षण का केन्द्र रही। पूरा बाजार महामाई के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि उनके द्वारा पिछले लंबे समय से नवरात्रों में महामाई का जागरण करवाया जाता है। गायक शैली सिंह द्वारा माता की रानी भेंटें सुनाकर सभी का समय बांधा। अंत में तारा रानी की कथा के बाद मां की आरती की गई और प्रशाद वितरित किया गया।

शैली सिंह को सम्मानित करते हुए मस्त सेवा समिति के सदस्य।