- Hindi News
- रामलीला में बाली सुग्रीव युद्ध का हुआ मंचन
रामलीला में बाली-सुग्रीव युद्ध का हुआ मंचन
लोकोशेड में चल रही रामलीला में बाली वाद का आयोजन किया गया। पूरी नाइट युद्ध पर आधारित थी, जिसमें दो भाईयो के मध्य शक्ति को लेकर युद्ध छिड़ जाता है।
भगवान राम सहित वानर सेना पूरे युद्ध को देखती है। लेकिन बाद में राम वृक्ष के पीछे छिपकर बाली काे तीर मारकर उसका अहंकार तोड़ देते हैं। बाली के मरते समय राम उसे मोक्ष का वर देते हैं और सुग्रीव को राज सौंप देते हैं।
रामलीला पदाधिकारी राजेश वासुदेव ने बताया कि सभी कलाकार जोश के साथ अपने रोल अदा कर रहे हैं।
फिरोजपुर में रविवार की रात रामलीला में युद्ध करते हुए बाली सुग्रीव।