बोर्ड ने शुरू कराया सड़कों का निर्माण
पिछलेकुछ माह से सीवरेज डालने के चलते छावनी के टूटे बाजारों को बनाना शुरू कर दिया है। कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह से पहले अधिकतर टूटे बाजारों को बना दिया जाएगा।
जहां पर पत्थर डालने के अलावा वॉटर बाऊंड का कार्य सम्पन्न हो चुका है।
निर्माण शाखा के अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा नीम वाला चौक से लेकर दातुन वाला चौक तक, कबाड़ी बाजार, लाल कुर्ती अड्डा, संत लाल रोड, रामबाग रोड, कुम्हार मंडी वाली सड़क का निर्माण जल्द करवा दिया जाएगा। सोमवार को अमर टॉकीज रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। जिसे पूर्व पार्षद संजय गुप्ता अजय जोशी सामने खड़े होकर बनवा रहे हैं। बताना जरूरी है कि दैनिक भास्कर द्वारा 28 सितम्बर के संस्करण में लापरवाही किसी की भुगते कोई ओर शीर्षक के तहत समाचार प्रकाशित किया गया था।
सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए पूर्व पार्षद।