- Hindi News
- भाजपा 23, शिअद 7, कांग्रेस के 22 प्रत्याशी घोषित
भाजपा 23, शिअद 7, कांग्रेस के 22 प्रत्याशी घोषित
नामांकनदाखिल करने की अंतिम तिथि से ऐन एक दिन पहले वीरवार की शाम भाजपा ने अपने कोटे के बकाया चार वार्डों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
पार्टी द्वारा बुधवार अपने कोटे के 23 में से 19 वार्डों से प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी थी, जबकि वार्ड नंबर 2, 13, 16 22 पर निर्णय पेंडिंग रखा गया था। जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा वार्ड नंबर 2 से सुदेश कुमार उर्फ शंटी, वार्ड 13 से मनदीप कौर प|ी परमिन्द्र सिंह पिंटू, वार्ड 16 से रणदीप कौर प|ी शेर सिंह और वार्ड 22 से साक्षी खुराना प|ी राजेश खुराना के नाम फाइनल किए गए हैं।
सभी पार्टी प्रत्याशी शुक्रवार अपने नामांकन दाखिल करेंगे। राजेश खुराना ने भास्कर के साथ बातचीत में कहा कि वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि यह सीट बड़ी लीड से जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे। गौरतलब है कि बुधवार जब जिला भाजपा कार्यकारिणी ने 19 वार्डों से प्रत्याशियाें के नामों की घोषणा कर इन चार वार्डों से प्रत्याशियाें का निर्णय पेंडिंग कर लिया था तो राजेश खुराना ने चेतावनी दी थी कि वह और उनकी प|ी वार्ड नंबर 20 और 22 से आजाद चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी द्वारा एक वार्ड से उनकी प|ी साक्षी खुराना को टिकट दिए जाने पर वह पार्टी का सम्मान करते हुए वार्ड नंबर 20 से आजाद तौर पर लड़ने का निर्णय छोड़ रहे हैं।
कांग्रेसजिलाध्यक्ष चमकौर सिंह ने दी जानकारी: उधरकांग्रेस पार्टी भी वीरवार देर शाम तक सभी वार्डों से कैंडीडेट घोषित करने में असफल साबित हुई।
लंबी चौड़ी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस पार्टी ने नगर के 31 मे से 22 वार्डों से प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चमकौर सिंह ढींडसा ने वीरवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वार्ड नंबर 1 से पूर्व पार्षद उल्फत राय, वार्ड 2 से सत्या, वार्ड 3 से अनिल शर्मा, वार्ड 5 से पिंटू कपाही, वार्ड 6 से नवजोत सिंह पिंकी, वार्ड 7 से मनीश शर्मा, वार्ड 8 से पूर्व पार्षद बोहड़ सिंह बीकानेरिया, वार्ड 10 से हरजीत कौर भुल्लर, वार्ड 11 से सतनाम सिंह, वार्ड 14 से बब्बू प्रधान, वार्ड 15 से जगतार सिंह संधू, वार्ड 16 से परमजीत कौर हांडा, वार्ड 17 से लवकेश भंडारी, वार्ड 18 से प्रेम सेठी, वार्ड 19 से रजनी सचदेवा, वार्ड 22 से देव बाला, वार्ड 23 से भुपिन्द्र छाबड़ा, वार्ड 25 से कैलाश वंती, वार्ड 27 से संदीप कुमार, वार्ड 28 से सिमरन कौर, वार्ड 29 से पूर्व पार्षद बाबा विजय गिल्ल, वार्ड 31 से प्रवीन कुमारी को कैंडीडेट घोषित किया गया है। ढींडसा के अनुसार वार्ड नंबरों 4, 9, 12, 13, 20, 21, 24, 26, 30 से पार्टी प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट फिलहाल होल्ड की गई है और जल्द ही इसका निर्णय ले लिया जाएगा।
फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड 2 से नामांकन दाखिल करती सिमरन।
फिरोजपुर में वीरवार को काउंसिल चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की लगी भीड़ और फार्म जांचते अधिकारी।
हर चुनाव में सबसे पहले कैंडीडेट घोषित कर तुरंत चुनाव प्रचार में कूदने वाली शिअद बादल पार्टी भी इस बार प्रत्याशियों की घोषणा में कछुआ चाल चल रही है। वीरवार रात्रि तक पार्टी अपने हिस्से के 8 वार्डों में से 7 पर ही प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर सकी, जबकि एक वार्ड पर निर्णय शुक्रवार सुबह तक होल्ड कर लिया गया है। जिला अकाली दल शहरी अध्यक्ष नवनीत गोरा ने बताया कि वार्ड नंबर 6 से पूर्व पार्षद बलिहार सिंह, वार्ड 10 से गुरमीत कौर प|ी परमजीत सिंह कलसी, वार्ड 20 से रमनजीत सिंह पुत्र पूर्व पार्षद मनजीत कौर, वार्ड 21 से चरणजीत प|ी नवनीत गोरा, वार्ड 23 से पूर्व पार्षद पूर्ण सिंह जोसन, वार्ड 24 से बेअंत सिंह और वार्ड 26 से गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 9 के प्रत्याशी का निर्णय होल्ड किया गया है। गोरा के अनुसार शुक्रवार सुबह तक वार्ड 9 के कैंडीडेट का नाम फाइनल कर सभी प्रत्याशी एवं पार्टी वर्कर सिटी बस स्टैंड पर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्रित होंगे जहां से काफिले के रूप में नामांकन दाखिल करने जाऐंगे।
फिरोजपुर | भारतीयजनता पार्टी ने जिले की नगर पंचायत ममदोट और नगर काउंसिलों तलवंडी भाई और गुरुहरसहाय से अपने कोटे में आए 8 वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह ने बताया कि नगर पंचायत ममदोट के वार्ड नंबर 6 से रीटा धवन प|ी राकेश धवन, वार्ड नंबर 10 से कृष्णा रानी प|ी चरणजीव सिंह और वार्ड नंबर 13 से ललिता रानी प|ी अशोक सहगल को पार्टी कैंडीडेट बनाया गया है। नगर काउंसिल तलवंडी भाई के वार्ड नंबर 1 से संतोश बांसल प|ी अमरजीत बांसल और वार्ड नंबर 11 से पूनम रानी प|ी विजय कुमार को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार नगर काउंसिल गुरुहरसहाय के वार्ड नंबर 2 से अमरजीत गिल्ल को, वार्ड नंबर 7 से रेखा रानी प|ी कृष्ण नरूला को और वार्ड नंबर 15 से सिकंदर सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।