छह आजाद प्रत्याशी काउंसिल चुनाव में
नगरकाउंसिल चुनाव के लिए नामांकन भरने के तीसरे दिन फिरोजपुर सिटी नगर काउंसिल से कुल 6 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी-कम-एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा ने बताया कि वीरवार जिन छह लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं वह सभी निर्दलीय हैं और किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से एक भी नामांकन नहीं मिला। गढ़ा ने बताया कि शुक्रवार नामांकन भरने का अंतिम दिन है और चुनाव आयोग के निर्देशों अनुसार सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्राप्त किए जाऐंगे।
किसवार्ड से किसने किया अप्लाई : नगरकाउंसिल फिरोजपुर सिटी से पहला नामांकन वार्ड नंबर 26 से जोगा सिंह ने भरा। वर्ष 2008 के चुनाव में जोगा सिंह की प|ी को शिअद अकाली दल ने टिकट दी थी लेकिन वह हार गईं थीं। इस बार जोगा सिंह खुद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। वार्ड नंबर 28 से सिमरन प|ी बुध राम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। सिमरन ने इससे पहले भाजपा की टिकट के लिए एप्लाई किया था लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें टिकट घोषित नहीं की गई। वार्ड नंबर 29 से सुरिन्द्र कुमार और सुरिन्द्र पाल ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अपने-अपने नामांकन भरे। वार्ड 18 से नरेश कंत्तोड़ उर्फ डिम्पा एवं उनकी प|ी वर्षा रानी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। डिम्पा वर्ष 2008 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे और वह महज 7 वोटों के अंतर से हारे थे।
नामांकन दाखिल करने पहुंचे निदर्लीय प्रत्याशी नरेश कंत्तोड़।
एसडीएम गढ़ा को नामांकन सौंपते नरेश कंत्तोड़।