रेत की अवैध निकासी पर किसानों पर केस
फिरोजपुर | रेतकी अवैध निकासी करवाने के आरोप में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उच्च उद्योगिक माइनिंग अधिकारी नवनीत कौर की शिकायत पर दो किसानों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया शिकायत में आरोप लगे थे कि गुरप्रीत सिंह और ठाकर सिंह अपनी भूमि में रेत का अवैध खनन करवाते हैं। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।