तीसरे दिन जिले भर से आए 51 नामांकन पत्र
जिलेकी चार नगर काउंसिलों और दो नगर पंचायतों के चुनावों के लिए तीसरे दिन 51 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक जिला चुनाव अधिकारी-कम-एडीसी डवलपमेंट नीलिमा ने बताया कि नगर काउंसिल फिरोजपुर के लिए 6 नामांकन, ममदोट के लिए 25, गुरुहरसहाय के लिए 1 उम्मीदवार ने वीरवार नामांकन दाखिल किए हैं। इससे पहले बुधवार को एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी नामांकन भरने का आखरी दिन है जिसके पश्चात 14 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी। 16 फरवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं और उसी दिन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाऐंगे।