तीन और लोगों पर मामला दर्ज
बरनाला|बरनाला पुलिसने यूपी के अनूप शर्मा के कत्ल केस मामले में गत दिनों गिरफ्तार किए दो आरोपियों से की पूछताछ में तीन और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि अनूप शर्मा को 3 फरवरी को अज्ञात लोगों ने कत्ल कर शव को बरनाला-बाजाखाना रोड के पास स्थित लसाडा ड्रेन में फेंक दिया था और बुधवार को पुलिस ने दो लोगों प्रगट सिंह और चरनजीत सिंह उर्फ काला को काबू कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपियों ने माना कि उन्होंने फिरोजपुर में एक व्यक्ति से सात लाख रुपए की कीमत का कैमरा छीना था और उस कैमरे को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने गुरसेवक सिंह निवासी फिरोजपुर, मनजीत सिंह उर्फ मिंटू, हरदीप सिंह उर्फ नीटू के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है।