- Hindi News
- 26 वार्डों से पार्षद बनने के लिए 76 आवेदन
26 वार्डों से पार्षद बनने के लिए 76 आवेदन
नगरकाउंसिल चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुकों का जहां विभिन्न पार्टी कार्यालयों, मीटिंगों एवं नेताआें के घरों में आवागमन तेज हो गया है वहीं राजनीतिक पार्टियों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सोमवार को सुबह भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुकों के प्राप्त हुए आवेदनों की स्क्रीनिंग का काम किया गया।
फिरोजपुर शहरी के प्रभारी मोहन लाल सेठी, जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह, महासचिव सुरिन्द्र सिंह बग्गे के पिप्पल, आनंद सिंगला, मंडल अध्यक्ष दविन्द्र बजाज, भाजपा नेता दविन्द्र नारंग और अश्विनी मेहता के नेतृत्व में बैठी स्क्रीनिंग कमेटी ने नगर के कुल 26 वार्डों से प्राप्त हुए 76 आवेदनों एवं आवेदकों के साथ भेंटवार्ता की।
आवेदनों की स्क्रीनिंग के दौरान उन वार्डों, जहां एक से अधिक लोग भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, को ताकीद दी गई कि पार्टी जिस कैंडीडेट को टिकट देगी वह उसका समर्थन करेंगे और पार्टी के विरुद्ध नहीं जाएंगे। भाजपा द्वारा नगर के पांच वार्डों (वार्ड नंबर 6, 10, 21, 23, 26) से कोई नॉमिनेशन नहीं लिया गया, जिसका मतलब इन वार्डों से भाजपा अकाली दल को समर्थन करने का निर्णय ले चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2008 में हुए नगर के 25 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने अकाली दल के लिए 6 वार्ड छोड़े थे, इस बार वार्डों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिसके चलते भाजपा सीटों के अनुपात के अनुसार अकाली दल के लिए 8 वार्ड छोड़ने पर सहमति बनाती नजर रही है जबकि अकाली दल द्वारा 15 वार्डों से कैंडीडेट उतारने की मांग की जा रही है।
कईदिग्गज नेता पार्षद बनने की कतार में : भाजपाकी स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग के दौरान भाजपा के मोर्चों से लेकर जिला स्तर के नेता पार्टी टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ने की कतार में दिखे। पूर्व जिला अध्यक्ष नतिन्द्र मुखीजा ने वार्ड नंबर 22 से आवेदन दिया है।
जिला भाजपा महासचिव सुरिन्द्र सिंह बग्गे के पिप्पल, जो खुद स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं, ने वार्ड नंबर 27 से दावेदारी पेश की है। इसी कमेटी में शामिल मंडल अध्यक्ष दविन्द्र बजाज ने वार्ड 13 से आवेदन दिया है, जबकि भाजपा के जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष विजय अटवाल ने वार्ड नंबर 9 से टिकट की मांग की है। मंडल भाजयुमो अध्यक्ष राजेश निंदी ने वार्ड 29 से टिकट की ताल ठोकी है।
गठबंधनकी टिकटों पर निगाह टिकाए बैठे हैं कांग्रेसी : पंजाबचुनाव आयोग द्वारा 10 से 13 तक नॉमिनेशन भरने की तिथि घोषित कर रखी है। अभी तक किसी भी पार्टी द्वारा कैंडीडेट घोषित ना किए जाने के कारण लगभग सभी पार्टियां दूसरी पार्टी निगाहें टिकाए खड़ी है।
तीन वार्डों के लिए एक-एक आवेदन
नगरके तीन वार्डों से भाजपा की टिकट पर सिर्फ एक-एक आवेदन आए हैं। वार्ड नंबर 3 से पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्ष अश्विनी ग्रोवर, वार्ड नंबर 19 से पूर्व पार्षद राजिन्द्र चानना की प|ी ऊषा रानी और वार्ड नंबर 30 से पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्ष दविन्द्र कपूर ने ही पार्टी टिकट के लिए दावेदारी पेश की है जबकि अन्य सभी वार्डों में 2 से 6 दावेदार आगे आए हैं।
जल्द होंगे उम्मीदवार घोषित
जिलाध्यक्षजुगराज सिंह ने कहा कि आवेदनों की स्क्रीनिंग एवं शिअद के साथ सीटों के बंटवारे पर सहमति के बाद भाजपा के खाते में आए वार्डों के लिए कैंडीडेट्स की घोषणा करेंगे।
विस्तृतखबर पेज- 4 पर
स्क्रीनिंग के लिए अग्रवाल धर्मशाला में एकत्रित भाजपा वर्कर।