पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋण की राशि सहकारी सभा के पूर्व सचिव ने हड़पी

ऋण की राशि सहकारी सभा के पूर्व सचिव ने हड़पी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारीसभा सदस्य की मौत के बाद उसके बेटे द्वारा लौटाई गई ऋण की राशि हड़पने के आरोपी सभा के पूर्व सचिव पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थाना कुलगढ़ी में दर्ज एफआईआर के जांचकर्ता अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सहकारी सभाएं विभाग के सहायक रजिस्ट्रार र| लाल ने जिला पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव चंगाली जदीद की सहकारी सोसायटी में गांव अच्छेवाला का बलवीर सिंह सदस्य था और उसने 19 नवम्बर 2007 को सभा से 87413 रुपए का ऋण लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 26 अप्रैल 2008 को बलवीर सिंह की मौत हो गई और सभा द्वारा दी गई ऋण की राशि ना लौटाने के चलते उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था।

इसके बाद बलवीर सिंह के बेटे नरिन्द्र सिंह ने सभा के पूर्व सचिव सुच्चा सिंह पुत्र टहल सिंह को ऋण की पूरी राशि ब्याज सहित जमा करवा नो ड्यू सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया, लेकिन सुच्चा सिंह ने यह राशि विभाग के पास जमा करवाने की बजाय खुद हड़प ली। विभागीय जांच में सुच्चा सिंह गबन का आरोपी पाया गया जिस संबंध में विभाग ने पुलिस में शिकायत दी।