- Hindi News
- बस स्टैंड पर कर रहा था व्हीकल की इंतजार, अज्ञात वाहन ने कुचला
बस स्टैंड पर कर रहा था व्हीकल की इंतजार, अज्ञात वाहन ने कुचला
गांवकड़मा के बस स्टैंड के नजदीक एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि शिंदर पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी गांव हामद ने लिखित शिकायत देकर बताया कि वह अपने भाई खड़क सिंह के साथ गांव कड़मा के भट़्टे पर घरेलू काम से गया था। काम से लौटने के बाद वह कड़मा के बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे कि इतने में खड़क सिंह को पेशाब गई और वह सड़के के दूसरी तरफ पेशाब करने जा रहा था कि उसे वाहन ने कुचल दिया। जिस कारण उसके हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।