- Hindi News
- धर्म को कलंकित करने वाले धर्म गुरुओं पर सरकार करे कार्रवाई : विरेन्द्रानंद गिरी
धर्म को कलंकित करने वाले धर्म गुरुओं पर सरकार करे कार्रवाई : विरेन्द्रानंद गिरी
महामंडलेश्वरस्वामी विरेन्द्रानंदगिरी ने प्रेस विज्ञप्ति देकर कहा है कि हिन्दू समाज सनातन धर्म में कुछ ऐसे लोग घुस आए हैं जाे पूरे समाज को कलंकित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को जल्द ठोस कदम उठाते हुए हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, बनारस, इलाहाबाद, ऋषिकेश तथा हिमाचल प्रदेश में अपने शिक्षण संस्थान, डेरे बनाकर बैठे लोगो की जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनेताओं के इशारों पर धर्म को बदनाम करने में लगे हुए है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फैक्स भी भेजी जा चुकी है। इन बहुरूपियों पर तुरत ही कार्रवाई हो। इन गुरुओं के कारण ही हमारा धर्म और समाज दोनों ही बदनाम हो रहा है।