पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉग मेले में विभिन्न नस्ल के कुत्तों ने लिया हिस्सा

डॉग मेले में विभिन्न नस्ल के कुत्तों ने लिया हिस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रॉयलपैट केयर द्वारा रेलवे रोड स्थित मनोहर लाल ग्राउंड में डॉग मेले का आयोजन करवाया गया। जिसमें विभिन्न शहरो से अनेकों नस्लों के कुत्तों ने हिस्सा लिया। मेले के मुख्यातिथि भाजपा पार्षद जोरा सिंह संधू थे। मेला आयोजकों द्वारा सभी कुत्तों के नस्ल जांची गई और विजेता कुत्तों के मालिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जोरा सिंह संधू ने कहा कुत्तों को पालना इंसान का शोक होता है। जितना वफादार कुत्ता होता है, शायद ही कुत्ते की वफादारी किसी ओर जानवर के भीतर हो। उन्होंने कहा कि कुत्ते की वफादारी की खासियत के अलावा यह सोते समय भी जागता है और इसकी सूंघने की शक्ति भी तेज होती है।

आयोजको ने जाेरा सिंह संधू को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।