पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्टूडेंट्स को दी गई ट्रेनिंग

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्टूडेंट्स को दी गई ट्रेनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राकृतिकआपदाओं के समय संकट का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने के लिए एनडीआरएफ के वालंटियर्स द्वारा कैंप आयोजित किया गया। शहीद भगत सिंह टेक्निकल कैंपस में आयोजित इस शिविर का आयोजन एक्मे सोसायटी पोली विंग और एनएसएस यूनिट ने किया था। जिसमें पोली विंग के प्रिंसिपल गजलप्रीत सिंह, रेडक्रास सचिव अशोक बहल नेशनल अवार्डी डाॅ. सतिन्द्र सिंह ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व पिंटू यादव द्वारा किया गया। 35 सदस्यीय कमेटी द्वारा विद्यार्थियों को गुर सिखाए कि आपदा के समय बचाव कार्य किस तरीके से आरंभ किया जाता है। वॉलंटियर्स द्वारा विद्यार्थियों को प्रदर्शन करके भी दिखाया और प्रदर्शनी भी सजाई। कैंप में 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया पिंटू यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि आपदा के समय बचना और दूसरे लोगों को बचाना सबसे बड़ा साहसिक कार्य होता है। इस अवसर पर डाॅ. कुलभूषण अग्निहोत्री, विनोद शर्मा, गोबिंद, गुरप्रीत सिंह, राहुल शर्मा, मनजीत सिंह, अरुण चंद्र, गुरशरण सिंह भी उपस्थित थे।

आपदा के समय सूझबूझ से काम लेकर बचाई जाती है जान।

विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देते हुए एनडीआरएफ के वॉलंटियर्स।