- Hindi News
- शिवरात्रि मनाने काे लेकर बैठक, 22 को होगा भंडारा
शिवरात्रि मनाने काे लेकर बैठक, 22 को होगा भंडारा
फिरोजपुर|माल रोडस्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में महाशिवरात्रि मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रधान दविन्द्र बजाज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया कि 17 फरवरी को शिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाई जाएगी और शिव भक्तों के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाएंगे मन्दिर को लाइटों फूलों से दुल्हन की भांति सजाया जाएगा। कैलाश शर्मा, लछमण सिंह, नरेश गर्ग, रूप लाल, चंदन सिंह राणा ने बताया कि 22 को भंडारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग मंदिर के बाहर बनी शौचालय की दीवार पर धार्मिक बैनर लगा जाते हैं जो बिल्कुल गलत है। क्योंकि ऐसा हाेने से भावनाएं आहत होती है।