टीचर बोले-अब अत्याचार नहीं होगा सहन
गवर्नमेंटटीचर्स यूनियन की मीटिंग सोमवार को नगर काउंसिल पार्क में हुई। यूनियन के ब्लॉक 3 अध्यक्ष त्रिलोक भट्टी ने बताया कि सभी अध्यापकों को एक मंच पर एकत्रित करने के मनोरथ से ब्लॉक स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और उसमें टीचर्स की मुश्किलें सुनी जा रही हैं।
सचिव नीरज यादव के अनुसार सरकार द्वारा अध्यापकों पर अनेकों तरह की यातनाएं दी जा रही हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अध्यापक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते हैं, लेकिन सरकार उन्हें जेलों में बंद कर धक्केशाही करना चाहती है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
बैठक में ईटीटी टीचर्स यूनियन के मालवा अध्यक्ष जसवंत सैणी ने बताया कि अध्यापक संगठन अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के आगे झुकने वाले नहीं है।
इस अवसर पर संजीव हांडा, शाम सुंदर, संजय चौधरी, मोहित शर्मा, राजन, संजीव सचदेवा, जगदीप घई, गुरमीत सिंह, अमित शर्मा, रूपलाल, कपिल, धनवीर सिंह, संजय चौधरी भी उपस्थित थे।
टीचर यूनियन ने की ब्लॉक स्तरीय बैठक।