गुरु है सबसे बड़ा भगवान : साध्वी
पश्चिमीसभ्यता के प्रतीक वेलेंटाइन डे के विरोध में श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
छावनी के प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में अहमदाबाद से साध्वी तरुणा ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि इस युग में भगवान के साक्षात दर्शन करना बेहद कठिन है, लेकिन माता-पिता और गुरु ही सबसे बड़े भगवान है। उन्होंने कहा कि माता में ब्रहृा-विष्णु महेश विराजमान है। वहीं गुरु अपने शिष्य का हाथ पकड़ उसे नेक मार्ग पर चलना सीखाते हैं। तरुणा साध्वी ने कहा कि 14 फरवरी को लोग मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाएं क्योंकि माता-पिता कि सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे अंग्रेजों की संस्कृति है और सच्चा प्रेम माता-पिता का अपनी संतान और गुरु का अपने शिष्य से होता है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतों द्वारा भारत में इन त्योहारों का प्रचार लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है।
प्रवक्ता चन्द्रमोहन सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में एएजी योगेश गुप्ता सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों में अशोक पुरी, एडवाेकेट मुकेश गोयल, नरेश गोयल, अनिल गुप्ता, विनोद शर्मा ने भी हिस्सा लिया और समिति द्वारा उक्त मेहमानों का सम्मान किया गया।
करीब 50 लोगाें ने अपने पैरेंट्स का पूजन कर 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। चन्द्रमोहन ने बताया कि इस बारे में स्कूलों में जाकर भी प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर ममता नरूला, कमल नयन, राजेश कपूर, रजनीश शर्मा, एडवाेकेट राजेश, अशोक ग्रोवर, राजिन्द्र अग्रवाल, स्मिता, शशि कपूर, सुषमा सेठी, शकुंतला, संगीता भी उपस्थित थे।