- Hindi News
- फिरोजपुर के रणजीत ने रोईंग में नाम रोशन किया
फिरोजपुर के रणजीत ने रोईंग में नाम रोशन किया
एशियनगेम्स में नौका दौड़ (रोईंग) के ग्रुप मुकाबले में शुक्रवार को ब्रांज मैडल हासिल करने वाली टीम में तीन पंजाबियों ने देश की शान बढ़ाई। उनमें से एक जिला फिरोजपुर के रणजीत सिंह ने ग्रुप इवेंट में एशियन गेम्स में यह सम्मान दूसरी बार हासिल किया है। बस्ती ठठ्ठा किशन सिंह के रहने वाले रणजीत सिंह इससे पहले एशियन गेम्स-2010 में नौका दौड़ (रोईंग) ग्रुप मुकाबले में देश को सिल्वर मैडल दिलवा चुके हैं। रणजीत एवं साथियों द्वारा मैडल जीतने की खबर मिलते ही गांव ठठ्ठा सिंह वाला में रणजीत सिंह के घर बधाइयां देने वाले लोग पहुंचने लगे।
रोईंग प्लेयर रणजीत सिंह