- Hindi News
- नोटिफिकेशन तो जारी कर दिया हदबंदी के लिए तारीख पर तारीख
नोटिफिकेशन तो जारी कर दिया हदबंदी के लिए तारीख पर तारीख
नगरकाउंसिल प्रशासन नगर के वार्डों की संख्या 25 से बढ़ाकर 31 किए जाने की पुष्टि तो कर रहा है, लेकिन वार्डों की नई हदबंदी क्या है, इसका खुलासा करने से पता नहीं क्यों गुरेज कर रहा है। नई हदबंदी की घोषणा के लिए शुक्रवार रखी गई मीटिंग एक बार फिर स्थगित कर दी गई। बता दें कि इससे पहले 23 सितम्बर को मीटिंग करने का निर्णय स्थगित कर 26 सितम्बर किया गया था।
सप्ताह में दूसरी बार मीटिंग रद्द होने का कोई ठोस कारण प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं बता रहा। इतना ही नहीं नई वार्डबंदी की जानकारी लेने के लिए आरटीआई डालने वालों को भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। आवेदक राजेश खुराना, निवासी मकान नंबर 11, प्रीत नगर, फिरोजपुर सिटी ने बताया कि उसने 9 मई 2014 को डायरेक्टर, निकाय विभाग, चंडीगढ़ से आरटीआई के तहत नगर काउंसिल फिरोजपुर सिटी के संबंध में कुछ जानकारियां मांगी थी। जिसमें पूछा था कि काउंसिल फिरोजपुर सिटी को कितने वार्डों में विभाजित किया गया है।
अनुसूचित श्रेणी के सदस्यों के लिए कितने वार्ड आरक्षित किए गए हैं, कितने वार्ड महिला आरक्षित किए गए हैं, पिछड़ी श्रेणियों के लिए कितने वार्ड आरक्षित हैं और नगर की नई वार्ड हदबंदी का विवरण शामिल था। उन्हाेंने मांग की थी कि यह जानकारी उन्हें चुनाव से दो माह पहले उपलब्ध करवाएं, ताकि कोई एतराज पाए जाने पर समय रहते कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सके। काउंसिल फिरोजपुर सिटी के 31 वार्ड बनाए गए हैं, अनुसूचित श्रेणियों के लिए आठ वार्ड, तीन वार्ड महिला रिजर्व, एक वार्ड पिछड़ी श्रेणी रिजर्व रखा गया है। पांचवें प्वाईंट का जवाब उन्हें नहीं दिया गया और यह कहा गया कि नगर काउंसिल फिरोजपुर सिटी के वार्डों की हदों का वर्णन बताने वाली लिस्ट अभी मुकम्मल नहीं हुई। वहीं राज्य के चुनाव कमिश्नर एसएस बराड़ ने 2 दिसम्बर से पहले राज्य की सभी नगर निगमों, नगर काउंसिल एवं नगर पंचायतों के चुनाव करवाने की घोषणा कर दी है। वहीं कुछ कांग्रेसी नेताओं ने भी काउंसिल की कार्यप्रणाली पर एेतराज जताते हुए कहा कि वह चुनाव लड़ने की तैयारी कैसे करें, क्योंकि काउंसिल सार्वजनिक नहीं कर रहा कि वार्डों की नई हदबंदी क्या है। ऐसे में वह अपना चुनाव अभियान कहां से शुरू करें। कांग्रेसी नेताओं राजू खट्टर, बोहड़ सिंह, सतीश कुमार, सतनाम सिंह, अमरजीत सोनू, उल्फत राय, बाबा विजय गिल्ल ने चुनाव आयोग पंजाब