- Hindi News
- ऑटो चालकों का डीसी दफ्तर पर निजी बस वालों के खिलाफ धरना
ऑटो चालकों का डीसी दफ्तर पर निजी बस वालों के खिलाफ धरना
जिलापरिवहन अधिकारी द्वारा ऑटो को काबू में लिए जाने और चालकों पर कुछ बंदिश लगाने के विरोध में आजाद ऑटो रिक्शा यूनियन ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुरुषोत्तम चौधरी, बलविन्द्र सिंह, शेर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर पहले ही आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है और यहां के कुछ बेरोजगार ऑटो चलाकर अपना जीवन निर्वाह करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट बस वाले उन पर नाजायज तौर पर दबाव बनाकर दबा रहे हैं और परेशान कर मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी ने प्राइवेट बस चालकों की बातों में आकर करीब 50 ऑटो को अपने काबू में कर लिया और चालक बेरोजगार हो गए। उन्होंने मांग की है कि उनके बंद ऑटो को बिना जुर्माना वसूलकर छोड़ा जाए और ऑटो चालकों को बिना किसी कारण परेशान ना किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बसों का शहर के भीतर जाना बंद किया जाए। बसों वाले रेलवे स्टेशन रेलवे पुल की तरफ से बसे शहर में ले जाते हैं और किसी भी समय किसी अनहोनी को दावत दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी बस वालो ने खाई अड्डा, मुल्तानी गेट, जीरा गेट पर नाजायज अड्डे बना रखे हैं और ट्रैफिक समस्या में भी बाधा बनते है। रिंकू, सुरिन्द्र, तुषार, विक्की बबलू, गग्गू, बोहड़ ने डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंप मांग की है कि ऑटो वालो को परेशान ना किया जाए और बसो का स्टैंड से चलना ही यकीनी बनाया जाएं, ताकि ऑटो चालकों को परेशानी ना उठानी पड़े।
जिला मुख्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करते ऑटो रिक्शा चालक।