घर में घुसकर किया हमला, छह पर केस
फिरोजपुर | थानागुरुहरसहाय के अंत्तर्गत बस्ती वल्लू सिंह वाली में भूमि विवाद के चलते घर में घुसकर हमला करने के छह आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
एएसआई गुरलाल सिंह अनुसार होशियार सिंह पुत्र जीवन सिंह के बयानों के आधार पर हमलावरों बलविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, कशमीरा बाई, मनजीत कौर, सुरजीत कौर और सीमा रानी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उन्होंने 12 मरले भूमि खरीदी है, आरोपी इसमें से 4 मरले भूमि अपने नाम करवाने की मांग को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं।