पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक अधिकारियों ने खोले खाते

बैंक अधिकारियों ने खोले खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम बारात का जनकपुरी में किया स्वागत

श्रीसनातन धर्म दशहरा कमेटी ने वीरवार की रात भगवान श्रीराम की बारात निकाली। सूजी बाजार में स्थित मन्दिर प्रांगण से आरंभ हुई यह यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई बाजार नंबर 1 में स्थित ललित मोहन गोयल के निवास पर सम्पन्न हुई। गोयल के घर को जनकपुरी बनाया गया था।

बारात में अकाली विधायक जोगिन्द्र सिंह कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह बब्बू ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में अनेकों देवी-देवताओं के स्वरूपों की झांकियाें ने बारात की शान बढ़ाई तो पूरी फिजा आतिशबाजी से गूंज उठी। हर तरफ राम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला हा न्यारी के भजन गूंज रहे थे। दुकानदारों द्वारा बारात का पुष्प वर्षा तथा जलपान के स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया।

प्रधान अशोक गुप्ता, प्रवीण सिंगला, अनिल गुप्ता, बृज भूषण अग्रवाल ने बताया कि सभा कमेटी द्वारा पिछले लंबे समय से धूमधाम के साथ यात्रा निकाली जाती है।

उन्होंने बताया कि रामलीला हमें प्राचीन संस्कृति की याद दिलवाती है।

घोड़ो पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जनकपुरी में स्वागत किया। वहां पर सीता माता राम जी जयमाला भी हुई और रात्रि भोज भी करवाया गया।

भगवान श्रीराम के रूप में सजा कलाकार ब्याह रचाने जनकपुरी की ओर जाता हुआ।

फिरोजपुर में शुक्रवार को मुख्यातिथि को सम्मान चिन्हृ देकर सम्मानित करते हुए दशहरा कमेटी के सदस्य।