पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रशासन जुटा धान खरीद की तैयारियों में

जिला प्रशासन जुटा धान खरीद की तैयारियों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकअक्टूबर से शुरू होने जा रहे धान सीजन के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को डीसी डीपीएस खरबंदा के नेतृत्व में फूड एजेंसियों के अधिकारियों, आढ़तियों, ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों एवं ट्रक यूनियन प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई। खरबंदा ने मंडी बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के मेन मंडी यार्डों के गेटों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाए और धान में नमी की मात्रा को चेक करने के पश्चात ही भीतर प्रवेश करने दिया जाए। नमी संबंधी जागरूक करने के लिए मंडियों के गेटों के बाहर फ्लैक्स बोर्ड लगवाए जाएं, इन बोर्डों में पैडी की स्पेसिफिकेशन को संक्षिप्त रूप में लिखा जाए और मंडी में तैनात स्टॉफ का विवरण एवं मोबाइल नंबर लिखा जाए। डीएफएससी अंजुमन भास्कर ने बताया कि धान खरीद के लिए जिले में 129 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 9 लाख एमटी धान आने की संभावना है। मीटिंग में एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, डीटीओ चरणदीप सिंह इत्यादि शामिल हुए।