रामायण का अपने जीवन में करें अनुसरण
श्रीआजाद रामलीला कमेटी की तरफ से बड़े पर्दे पर दिखाई जा रही रामायण की नाइट में अकाली नेता जोरा सिंह संधू ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। संधू ने भगवान राम के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित की और रामायण को देखा।
उन्होंने कहा कि रामायण से हमें भाई-भाई, पति-प|ी, गुरु-शिष्य का प्यार सिखने को मिलता है।
जिस तरह बनवास के समय राम के साथ लक्ष्मण भी साथ गए और भरत ने जंगलों में राम की इंतजार किया। उसी तरह पति राम पर दु:ख आने पर सीता भी साथ गई और सीता को पाने के लिए राम ने रावण से युद्ध किया आैर गुरु भक्ति को दर्शाते हुए हनुमान ने हर दु:ख की घड़ी में राम का साथ दिया था। जोरा सिंह ने बताया कि हर साल रामायण का दिखाया जाना इंसान को प्रेरणा लेने के लिए विवश करता है और लोगों को चाहिए कि वह महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का अनुसरण करें। उन्हें अध्यक्ष कृष्ण कुमार घावरी, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, विकास गुप्ता, कपिला बृज लाल गुप्ता ने सम्मान चिन्हृ देकर सम्मानित किया। जोरा ने कहा कि जो सम्मान उन्हें आजाद रामलीला कमेटी ने दिया है, वह उसे कदापि नहीं भूल पाएंगे।
मुख्यातिथि जोरा सिंह संधू को सिरोपा भेंट करते हुए रामलीला के पदाधिकारी।