- Hindi News
- ग्रामीण स्कूलों में भी बढ़ रहा है कबड्डी का क्रेज
ग्रामीण स्कूलों में भी बढ़ रहा है कबड्डी का क्रेज
फिरोजपुर। कबड्डीखेल को प्रफुल्लित करने के लिए जहां पंजाब सरकार कबड्डी लीग करवाने की तैयारी कर रही है वहीं शिक्षा विभाग भी स्कूलाें में होने वाले खेल मुकाबलों में कबड्डी को प्रफुल्लित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
सरकारी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बाजीदपुर में शनिवार को तहसील स्तरीय कबड्डी मुकाबले सम्पन्न हुए। फिजीकल एजुकेशन टीचर जसबीर कौर ने बताया कि फिरोजपुर तहसील के स्कूलों के अण्डर-17 कबड्डी मुकाबलों में सरकारी स्कूल करियां पहलवान की टीम जबकि अण्डर-19 ग्रुप में सरकारी स्कूल बाजीदपर की टीम विजेता बनी।