- Hindi News
- वार्षिक समारोह में बच्चों की अदाओं ने लुभाया
वार्षिक समारोह में बच्चों की अदाओं ने लुभाया
अरुणज्योति मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का 30वां वार्षिक समारोह संस्थापक प्रिंसिपल राम पाल बजाज को समर्पित किया गया। शनिवार को परिसर में आयोजित इस प्रोग्राम में डीआईजी फिरोजपुर रेंज मोहनीश चावला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मैनेजमेंट के अध्यक्ष तिलक राज ऐरी, वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट सतीश शर्मा, मैनेजर वीना बजाज, प्रिंसिपल प्रवीण सचदेवा ने अतिथियों का स्वागत किया।
संस्थापक प्रिंसिपल राम पाल बजाज को समर्पित इस सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों ने पुराने गीतों पर डांस पेश कर सबका मन मोहा। नन्हें-मुन्हों ने पुराने रोमांटिक गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। जोकर की वेशभूषा में गीत जीना यहां मरना यहां की प्रस्तुति ने कई आंखों को रुला दिया। मैनेजर वीना बजाज ने कहा कि अरुण ज्योति नाम का पौधा प्रिंसिपल राम पाल बजाज ने लगाया था और अब पेड़ बन चुका वह पौधा हजारों घराें के बच्चाें को शिक्षा की छाया प्रदान कर रहा है। प्रिंसिपल प्रवीण सचदेवा ने स्कूल एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों को दर्शाती रिपोर्ट भी पढ़ी।
समारोह में शामिल मुख्यातिथि डीआईजी मोहनीश चावला एवं मैनेजर वीना बजाज।
शनिवार को समारोह में गानों पर नृत्य करतीं छात्राएं।
समागम