- Hindi News
- कैकेई ने राजा दशरथ से श्रीराम के लिए मांगा 14 साल का वनवास
कैकेई ने राजा दशरथ से श्रीराम के लिए मांगा 14 साल का वनवास
सनातनधर्म दशहरा कमेटी की तरफ से आयोजित रामलीला में राम बनवास का मंचन हुआ। जिसका उद्धाटन भट्टा एसोसिएशन के जिला प्रधान राकेश अग्रवाल बबली ने किया।
नाईट में कैकेई राजा दशरथ से वचन अनुसार वर मांगती है कि वह राम को चौदह वर्ष का बनवास तथा भरत को राज सौंपे। कैकेई के यह शब्द सुनने साथ ही दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। जैसे ही दशरथ की दशा के बारे में राम को पता चलता है तो राम अपने पिता को समझाते हैं।
भगवान श्रीराम माता के आदेश को मानते हुए वन में जाने की ठान लेते हैं। राम के साथ भाई लक्ष्मण और प|ी सीता भी जाने को तैयार हो जाते हैं। यह मंचन रामलीला के दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रभु राम के कष्ट और उनके जीवन की परेशानियों के बारे में बताया। साथ ही यह संदेश भी दिया कि कितनी भी कठिन परिस्थिति हो लेकिन बड़ों का सम्मान हमें हमेशा करना चािहए।
राम के अनेक बार समझाने पर भी लक्ष्मण सीता नहीं मानते और राम के साथ चले जाते हैं। राकेश अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह भगवान राम के परिवार में भाइयों का प्यार था।
उसी तरह वर्तमान में भी लोगों को प्यार बनाए रखना चाहिए। इंसान को किसी के प्रति बुरी भावना नहीं रखनी चाहिए। कमेटी सदस्यों में शामिल अशोक गुप्ता, अनिल, बृजमोहन द्वारा मुख्यातिथि को सम्मान चिन्हृ देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि राकेश अग्रवाल को सम्मानित करते हुए दशहरा कमेटी के पदाधिकारी
राम को बनवास देने के लिए राजा दशरथ से वचन मांगती हुई कैकेई।