- Hindi News
- कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ बोले गंदगी फैलाने वालों का काटेंगे चालान
कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ बोले-गंदगी फैलाने वालों का काटेंगे चालान
कमल शर्मा ने सोहना स्कूल से मुहिम का किया आगाज
गांव बादल में सेनिटेशन विभाग के एक्सईएन ने की सफाई
2 अक्टूबर को सरकारी कर्मी सफाई रखने का लेंगे प्रण: डीसी
कैंटोनमेंटबोर्ड ने स्वच्छ भारत मुहिम का आगाज शनिवार को सीबी प्राइमरी स्कूल ग्वाल मंडी से किया। जिसमें बोर्ड के सीईओ जी. विजया भास्कर ने पहल करते हुए झाडू लगाई।
भास्कर ने कर्मचारियों से कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर कर्मचारी का अपेक्षित है। पीएम मोदी की मुहिम को बेहतर तरीके से चलाने में हमसे चूक नहीं होनी चाहिए। बोर्ड अधिकारियों ने करीब 150 सफाई सेवकों को टुकड़ियों में बांटकर उन्हें विभिन्न गलियों और बाजारों में सफाई मुहिम के लिए भेजा। सीईओ ने कहा कि बोर्ड यह अभियान पूरे साल चलाता है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है। जो लोग बोर्ड को सफाई बनाए रखने में सहयोग नहीं देंगे। उनके 2 अक्टूबर के बाद चालान काटे जाएंगे। वह फार्मेलिटी करके नहीं जा रहे, बल्कि समय-समय पर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया करेंगे। वहीं संजय गुप्ता ने कहा कि वह भी अपने क्षेत्र को साफ बनाए रखने के लिए इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं, नाकि मोदी के कहने पर। उन्होंने कहा कि हर इंसान को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास करना चािहए।
मुहिम के आगाज में उनके साथ पूर्व कांग्रेस पार्षद कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय जोशी, ब्लॉक प्रधान संजय गुप्ता के अलावा ठेकेदार नरेश गोपा, सोहन सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश कुमार भी मौजूद थे।
फिरोजपुर में शनिवार को बाबा नामदेव चौक से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा और डीसी खरबंदा
फिरोजपुर | जिलाप्रशासन ने शनिवार चौक बाबा नामदेव से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, ब्लॉक समिति चेयरमैन बलवंत सिंह सहित कई गणमान्यों ने इस अभियान का हिस्सा बन सड़काें पर झाड़ू लगाया। खरबंदा और शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों एवं साधनों के माध्यम से ग्राम पंचायतों एवं शहर के वार्डों में नागरिकों को सफाई के प्रति प्रेरित किया जाएगा। नागरिकों को घरों, गली मोहल्लों, अस्पतालों, ग्रामीण डिस्पेंसरियों, बस स्टैंडों, पार्कों, गलियों, रेलवे स्टेश