दस ग्राम हेरोइन सहित एक काबू
फिरोजपुर | थानाघल्लखुर्द की पुलिस ने हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई जुगराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव हराज के समीप गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में रहे एक व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान लखवीर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।