- Hindi News
- मांगों को लेकर बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने किया प्रर्दशन
मांगों को लेकर बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने किया प्रर्दशन
ज्वाइंटकमेटी के आह्वान पर बीएसएनएल इंप्लाइज़ यूनियन की अोर से दूरसंचार कार्यालय के बाहर एक दिवसीय रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बीएसएनएल मैनेजमेंट की होगी। उन्होंनें कहा कि आज सुबह बीएसएनएल कार्यालय के बाहर सुबह 11 से 1 बजे तक दो घंटे का वाकआउट किया जाएगा और 7 अक्टूबर को फिर से मीटिंग की जाएगी। इस माैके तरसेम सिंह, सुरिन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, अजय कुमार, अजमेर मसीह, सुरजन चोपड़ा, सुखदेव सिंह, चतुर सिंह ने कहा कि नॉन एग्जिक्यूटिव की यूनियनों और एसोसिएशनों की जेएसी की एक मीटिंग 5 सितंबर को हुई थी, जिसमें 7 अगस्त को मनाए गए मांग दिवस आैर 27 जून को हुई बातचीत की पृष्ठभूमि में जेएसी की विभिन्न मांगों पर प्रबंधन की कार्रवाई की समीक्षा की गई।
यहहै मांगे : आरएम,ग्रुप डी, औद्योगिक मजदूरों, आदि कैडर में ठहराव को हल करना। 1-1-2007 से पहले और बाद में नियुक्त किए गए नॉन एक्जीक्यूटिव के बीच वेतन असमानता खत्म करना। एनईपीपी को लागू करने में प्रबंधन द्वारा पैदा की गई परेशानियां हल करना। डॉट आदेशों के अनुरूप विभागी आंतरिक प्रमोशन परीक्षाओं में एससी एसटी कर्मचारियों के क्वालीफाइंग मार्क्स में छूट प्रदान करना। सीधी भर्ती कर्मचारियों को 30 फीसदी सेवानिवृति लाभ लागू करना।ऑफिशिएटिंग जेटीओज का नियमित प्रमोशन नॉन एक्जीक्यूटिव के पदनामों में बिना और देरी से किए परिवर्तन करना। ई-1 वेतनमान को फौरन लागू करना। एलटीसी, लीव एनकैशमेंट और चिकित्सा एडवांस की बहाली करना। अनुकंपा आधारित नियुक्तियां प्राप्त करने मेंं परेशानियां दूर करना।