चोरी के सामान समेत दो गिरफ्तार
फिरोजपुर | थानासिटी पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखमंदर सिंह अनुसार उनके नेतृत्व में पुलिस ने अनाज मंडी के समीप नाकेबंदी की हुई थी कि संदिग्ध अवस्था में रहे दो युवकों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 310 ग्राम चांदी और एक टाइटन घड़ी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि यह सामान चोरी का है। आरोपियों की पहचान राज कुमार पुत्र शिव कुमार और शंकर पासवान पुत्र बिल्लू निवासी गोलबाग फिरोजपुर सिटी के रूप में हुई है।