आज खुलेगा कैंसर रिसर्च सेंटर
फिरोजपुर | रोकोकैंसर ट्रस्ट यूके द्वारा मालवा क्षेत्र में बढ़ रही कैंसर रोग की समस्या के मद्देनजर फिरोजपुर के जेेनेसिस डेंटल कॉलेज में ओरल कैंसर रिसर्च सेटर आरंभ किया जा रहा है। जेेेेनेसिस कॉलेज के डायरेेेेक्टर डाॅ कमल बागी ने बताया कि इस सेंटर का शुभारंभ मंगलवार, 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे रोको कैंसर ट्रस्ट के ग्लोबल एम्बेसडर कुलवंत सिंह धालीवाल करेंगे।