- Hindi News
- जमीन का इकरारनामा किसी के साथ, रजिस्ट्री दूसरे के नाम
जमीन का इकरारनामा किसी के साथ, रजिस्ट्री दूसरे के नाम
12कनाल भूमि का इकरारनामा कर रजिस्ट्री किसी अौर के नाम करवाने के आरोप में थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने आरोपी समेत नौ लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति का साथ देने वाले तहसीलदार, पटवारी और दो नंबरदारों को भी नामजद किया है। ईओ विंग इंचार्ज सूरजपाल सिंह ने बताया कि मोहन सिंह पुत्र फुम्मन सिंह निवासी गांव शमशुदीन चिश्ती थाना अमीरखास ने जिला पुलिस को शिकायत क्रमांक 2943 दिनांक 27 नवम्बर 2013 देकर बताया था कि महल सिंह ने उसके साथ 12 कनाल भूमि का इकरारनामा किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भूमि का इकरारनामा उसके साथ करने के बाद महल सिंह ने इस भूमि की रजिस्ट्री धोखे से अपने बेटे गुरनाम सिंह के नाम करवा दी और इस कार्य में गुरदीप सिंह गांव शेर मोहम्मद, गुरदीप सिंह गांव लमोचड़ कलां, बूढ़ सिंह, नंबरदारों कश्मीर सिंह साधू सिंह, पटवारी सतपाल सिंह और तहसीलदार गुरशरणजीत सिंह ने उसका साथ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच के पश्चात सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।