पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान, खेत मजदूर यूिनयन ने मिनी सचिवालय के सामने लगाया धरना

किसान, खेत मजदूर यूिनयन ने मिनी सचिवालय के सामने लगाया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों को लेकर सरकार का पुतला फूंका

किसानोंखेत मजदूरों ने अपनी मांगों की पूर्ति होने पर केंद्र तथा राज्य सरकार के विरोध में मिनी सचिवालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का पुतला भी फूंककर सत्ताधारी नेताओं के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली।

धरने की अध्यक्षता किसान खेत मजदूर सेेल के पंजाब प्रधान इन्द्रजीत सिंह जीरा ने की। हजारों की संख्या में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने शुरू से ही किसानोंं के साथ धोखा किया है। महंगाई की चक्की में हर आम वर्ग पीसता जा रहा है। यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट मुताबिक अब तक 2500 किसान मौत को गले लगा चुके हैं। सूखे के कारण पहले ही किसान का काफी खर्च हुआ है, ऊपर से सरकार ने 420 रुपए एकड़ का मुआवजा घोषित कर उनके साथ मजाक किया है। बेमौसमी बारिश से फसलें खराब हुई है, उन्हें 25 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की। मंडियों में बारदाने का एडवांस प्रबंध किया जाए, खेत मजदूरों को मेनिफेस्टो के मुताबिक पांच-पांच मरले के पक्के मकान बनाकर दिए जाएं। कृषि सेक्टर में 24 घंटे बिजली दी जाए, नरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को बैंकों के माध्यम से वेतन दिया जाए, नकली कीड़ेमार दवाइयों पर रोक लगाई जाए और आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

फिरोजपुर में सोमवार को मिनी सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए किसान खेत मजदूर सेेल के कार्यकर्ता।