पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावण ने छल से हरी सीता, भटके राम

रावण ने छल से हरी सीता, भटके राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|सूजी बाजारमें श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की तरफ से चल रही रामलीला के दौरान सीता हरण नाइट का आयोजन हुआ। जिसमें रावण धोखे से माता सीता का हरण कर लिया। वह सीता को अपने साथ लंका ले जाता है और सीता माता को वाटिका मेेें रखा जाता है। माता सीता की रक्षा के लिए अनेकों दासियां रखी जाती है। रावण सीता को अनेकों बार मोहित करने की कोशिश करता है। वहीं सीता की तलाश में श्रीराम जंगलों में भटकते हैं और वह सीता की तलाश में जुट जाते हैं। सीता के बिना राम बेबस हो जाते हैं। मुख्यातिथि के तौर पर करूण अग्रवाल ने हिस्सा लिया। अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, बृज मोहन गर्ग, बृजभूषण अग्रवाल, प्रवीण सिंगला, लाजपत गर्ग और प्रवेश बांसल द्वारा उनका सम्मान किया गया।