पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब मेल बदमाशों के टारगेट पर, 3 दिन में हुई लूटपाट की दो वारदातें

पंजाब मेल बदमाशों के टारगेट पर, 3 दिन में हुई लूटपाट की दो वारदातें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर-मुंबईके मध्य चलने वाली पंजाब मेल सुपरफास्ट ट्रेन इन दिनों चोर, लुटेरों के निशाने पर चुकी है। ट्रेन की उचित सुरक्षा होने के कारण दो दिन से निरंतर चोरी, लूटपाट की घटनाएं घटित हो रही हैं। ट्रेन की सुरक्षा का जिम्मा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स पर है लेकिन रोजाना हो रहे हादसों के बावजूद आरपीएफ की लापरवाही की नींद टूट नहीं रही है।

अचानकचीखी महिला

बुधवाररात इसी ट्रेन में शकूर बस्ती में पुन: लूटपाट की घटना हुई। फिरोजपुर से दिल्ली के लिए बी-2 कोच में गए दंपती नरेश कुमार और स्नेहलता ने बताया कि उन्होंने तत्काल में टिकट बुक करवाई जिसमें उन्हें सीट नंबर 1 और 4 अलॉट हुए। उन्हीं के सामने 7 नंबर सीट पर एक महिला यात्रा कर रही थी। वीरवार प्रात: जब उनकी गाड़ी बहादुरगढ़ क्रॉस कर शकूर बस्ती के समीप पहुंची तो सामने सीट पर लेटी महिला अचानक चीख पड़ी। कोई युवक उसके पर्स खींच कर भाग रहा था। नरेश कुमार ने पर्स छीन कर भाग रहे युवक का पीछा किया लेकिन एक-दो कोच क्रॉस करने के बाद वह ट्रेन की स्लो स्पीड का फायदा उठा नीचे कूद गया। जिस महिला का पर्स चोरी हुआ, वह भी शकूर बस्ती स्टेशन पर उतर गई जिसके बाद आरपीएफ के दो जवान घटना की जानकारी लेने पहुंचे।

आरपीएफअिधकािरयों ने पल्ला झाड़ा

सोमवाररात पंजाब मेल में फरीदकोट के पास कुछ शरारती तत्व ट्रेन में सवार हुए और यात्रियों से मोबाइल फोन छीन ले गए थे। इस घटना के संबंध में आरपीएफ अधिकारियों ने कोई सूचना होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया है जबकि लूटपाट का शिकार हुए कैंट निवासी मनोज कुमार का दावा है कि उसने आरपीएफ को सूचना दी थी लेकिन ट्रेन में कोई पूछने तक नहीं आया।

घटना से भयभीत दंपती ने रेल विभाग के समक्ष सवाल रखा है कि हजारों रुपए खर्च कर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा की विभाग को कोई फिक्र नहीं है। फिरोजपुर से दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, भोपाल, मुंबई जाने वाली पंजाब मेल एकमात्र गाड़ी है और इसी गाड़ी के माध्यम से व्यापारी वर्ग के लोग लाखों रुपए अथवा सामान लेकर जाते हैं, लेकिन उचित सुरक्षा होने के कारण लोगों का रेल विभाग से विश्वास उठ रहा है। अगर विभाग की सुरक्षा एजेंसियां चोर, लुटेरों पर नकेल नहीं डाल सकतीं तो वह किसी बड़ी वारदात को कैसे कंट्रोल करेंगी।

फिरोजपुर|पिछले कुछदिनों से पंजाब मेल में बढ़ रही लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं, लेकिन यह इंतजाम सिर्फ बठिंडा तक ही रहेंगे। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि उक्त ट्रेन में असमाजिक तत्वों के सक्रिय होने का मामला उनके ध्यान में है और उन्होंने वीरवार को ही अलग से स्टॉफ का भी गठन किया है, जोकि पूरी ट्रेन में गश्त पर रहेगा। हालांकि यह स्टॉफ सिर्फ बठिंडा तक जाएगा। सुरक्षा प्रबंधों को पूरा करने के लिए उन्होंने विभाग के डीआईजी पटियाला को भी पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों यात्रियों से मोबाइल छीनने की घटना का भी उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं उन्होंने कहा कि फिर भी जल्द कोशिश करके यात्रियों को आगे तक सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। संजय गुप्ता ने बताया कि अगर बहादुरगढ़ में यात्रियों से एसी कोच में लूटपाट हुई है तो वह चिंता का विषय है, क्योंकि इस कोच में अटेंडेंट के अलावा टीईटी की तैनाती भी होती है। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि ट्रेनों में ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने गुप्त अभियान चला रखा है। पिछले दिनों जींद के इंस्पेक्टर रॉवत द्वारा ट्रेन में लूटपाट चोरी करने वाले 8 लोगों को काबू किया गया है।

खबरें और भी हैं...